अयोध्या में लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का आंदोलन में लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध

हिन्दुस्तान, बरेली
share

फोटोबहेड़ी। अयोध्या में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) और विजिलेंस टीम द्वारा लेखपालों के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ के प्रदेश आह्व

अयोध्या में लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का आंदोलन में लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध

अयोध्या में लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का आंदोलन में लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का आंदोलन फोटो

लेखपाल संघ की आवाज

बहेड़ी। अयोध्या में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) और विजिलेंस टीम द्वारा लेखपालों के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ के प्रदेश आह्वाहन कलमबंद हड़ताल पर रहे।

जांच की मांग

लेखपाल संघ का कहना है कि अक्सर संबंधित लेखपाल की भूमिका की जांच किए बिना कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की कार्यवाही से लेखपालों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

ज्ञापन की सामग्री

संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपाल गांव-गांव जाकर शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण और अन्य राजस्व कार्यों का दायित्व निभाते हैं। ऐसे में झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायतों के आधार पर फंसाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है।

ज्ञापन में उन्होंने कि 20 अगस्त 2026 को अयोध्या जिले की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, शिकायत और प्री-ट्रैप प्रक्रिया समेत सभी तथ्यों की स्वतंत्र एजेंसी या फिर एसआईटी से जांच कराई जाए।

भविष्य की मांगें

लेखपाल संघ ने भविष्य में किसी भी ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, निजी रंजिश और शिकायत के उद्देश्य की विस्तृत जांच अनिवार्य किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा कि केवल मौखिक शिकायत के आधार पर ट्रैप कार्रवाई न की जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस विभाग के लिए स्पष्ट एवं पारदर्शी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया जाए, ताकि किसी निर्दोष कर्मचारी को फर्जी या दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई का शिकार न होना पड़े।

संगठन ने चेतावनी दी कि ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मचारियों के मन में यदि झूठे ट्रैप का भय बना रहेगा तो वे सही से काम नहीं कर पाएंगे। संगठन ने अयोध्या प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई तथा निर्दोष लेखपाल को न्याय दिलाने की मांग की है।जाने वालों पर कार्रवाई तथा निर्दोष लेखपाल को न्याय दिलाने की मांग की है।

अवधारणात्मक प्रश्न

✦लेखपालों ने ट्रैप कार्रवाई के विरोध में क्या कदम उठाए हैं?−
लेखपालों ने ट्रैप कार्रवाई के विरोध में कलमबंद हड़ताल पर जाने का कदम उठाया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअयोध्या में लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का आंदोलन में लेखपाल के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई के विरोध