राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन आरोपियों की जमानत पर आज सुनवाई
हिन्दुस्तान, लखनऊ
अयोध्या में राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई आज होगी। तीनों आरोपियों ने जमानत के लिए पांच सितंबर को प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। अन्य आरोपियों की जमानत अर्जियों पर सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित की गई हैं।

अयोध्या। राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर आज शुक्रवार को एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में सभी आठ आरोपियों ने पांच सितंबर को जमानत के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। अदालत ने आरोपित रमाशंकर मिश्रा, मनीष कुमार यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत अर्जी पर थाना रामजन्मभूमि से रिपोर्ट तलब की थी। इन तीनों अर्जियों पर आज, 11 सितंबर को सुनवाई होनी है।वहीं, अन्य आरोपियों की जमानत अर्जियों पर सुनवाई की अलग-अलग तारीख तय की गई है। अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पाण्डेय की जमानत अर्जी पर 14 सितंबर को सुनवाई होगी।
जबकि रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर 15 सितंबर को सुनवाई निर्धारित है।


