राम मंदिर दानपात्र चोरी प्रकरण पर पोस्टर वॉर तेज, विपक्ष के बाद पक्ष भी मैदान में, प्रशासन ने हटवाए बैनर

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

अयोध्या में राम मंदिर के दानपात्र से पैसे चोरी के मामले पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष के आरोपों के बाद, समर्थक पक्ष ने बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जिनमें समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया। प्रशासन ने बिना अनुमति के लगाए गए अधिकांश पोस्टर हटवा दिए, जबकि इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

राम मंदिर दानपात्र चोरी प्रकरण पर पोस्टर वॉर तेज, विपक्ष के बाद पक्ष भी मैदान में, प्रशासन ने हटवाए बैनर

अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। राम मंदिर दानपात्र से पैसे चोरी के मामले को लेकर अयोध्या में अब सियासी बयानबाजी के साथ पोस्टर वॉर भी तेज हो गया है। विपक्ष के आरोपों के बाद अब पक्ष की ओर से भी शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए, जिनमें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा गया। पोस्टरों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव की तस्वीरें लगाई गईं। साथ ही राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मामले में दिए गए सपा प्रमुख के बयानों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर राजनीतिक हमला बोला गया।हालांकि,

प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए इन पोस्टर और बैनरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर्म पथ समेत शहर के प्रमुख मार्गों से अधिकांश पोस्टर हटवा दिए। कई जगह पोस्टर आधे फटे और अधूरे दिखाई दिए, जिससे स्पष्ट है कि उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई।अयोध्या पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर और बैनरों को हटवाया है। राम मंदिर दानपात्र चोरी प्रकरण अब केवल जांच तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के साथ पोस्टर वॉर भी तेज होता दिखाई दे रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।