
Ram Mandir: मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला की बनाई एक और मूर्ति, खूबसूरती देखकर हो जाएंगे दंग!
Ram Lala Murti: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अरुण योगीराज ने रामलला की नई मूर्ति की तस्वीरें शेयर की हैं। यह मूर्ति भी राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति जैसी ही है, लेकिन उससे काफी छोटी है।
Ayodhya Ram Mandir: प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला की मूर्ति बनाई है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिसमें पीएम मोदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की मूर्ति ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया था। इतनी खूबसूरत मूर्ति को देखते ही लोगों की आंखें खुली-की-खुली रह गई थीं। अब एक बार फिर से अरुण ने रामलला की ही एक और मूर्ति बनाई है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अरुण योगीराज ने रामलला की नई मूर्ति की तस्वीरें शेयर की हैं। यह मूर्ति भी राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति जैसी ही है, लेकिन उससे काफी छोटी है। 'एक्स' पर अरुण योगीराज ने पोस्ट किया, ''रामलला की मुख्य मूर्ति के चयन के बाद, मैंने अयोध्या में अपने खाली समय में एक और छोटी रामलला मूर्ति (पत्थर) बनाई।'' योगीराज ने कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें पहली तस्वीर में वह रामलला की मूर्ति को हाथ में लेकर खड़े हुए हैं, जबकि बाकी दोनों तस्वीरों में भी रामलला की मूर्ति की तस्वीरें हैं। रामलला की छोटी मूर्ति भी काफी खूबसूरत है।
योगीराज का यह पोस्ट काफी वायरल हो गया है। कुछ ही समय में इसे 12 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि लगभग 88 हजार लोग पोस्ट देख चुके हैं। रामलला की इस तस्वीर को लोग काफी खूबसूरत बता रहे हैं। नवीन नामक यूजर ने लिखा है, ''काफी खूबसूरत, क्या मुझे एक मिल सकती है?'' एक अन्य ने कॉमेंट किया, बहुत ही सुंदर, जय श्री राम। एक और यूजर ने लिखा कि छोटी रामलला की मूर्ति और भी ज्यादा खूबसूरत है।
बता दें कि राम मंदिर में लगी रामलला की मूर्ति को बनाने में अरुण योगीराज को कुल सात महीने का समय लगा था। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने चार चीजें बताई थीं। इसमें मुस्कुराता हुआ चेहरा, पांच साल के बच्चे जैसा स्वरूप, युवराज जैसा चेहरा और दिव्य दृष्टि शामिल थी। योगीराज का कहना था कि जब वह रामलला की मूर्ति बना रहे थे तब रोजाना एक बंदर आता था और मूर्ति को देखता था। वहीं, जब ठंड बढ़ने लगी तो उन्होंने तिरपाल लगा दिया, लेकिन इसके बाद भी बंदर वहां आता रहा और अंदर मूर्ति को देखने के लिए वह तिरपाल पर खटखटाता भी था।

लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।
और पढ़ें



