एसएसपी ने किया दरोगा व सिपाही को निलंबित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अयोध्याअयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने अनुशासनहीनता के चलते दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। उपनिरीक्षक रणजीत सिंह को विवेचनात्मक लापरवाही के आरोप में तथा आरक्षी अंकित पाण्डेय को बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के कारण निलंबित किया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू होगी।

अयोध्या, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी। एसएसपी के आदेश के अनुसार थाना कैंट में तैनात उपनिरीक्षक रणजीत सिंह को विवेचनात्मक लापरवाही, उदासीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उनके विरुद्ध भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। कोतवाली अयोध्या में तैनात आरक्षी अंकित पाण्डेय को 10 जून से लगातार बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामले में उनके खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी।----


