अयोध्या 2
अष्टधातु की मूर्तियां बरामद, चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार- 25 सितम्बर की शाम रामजानकी मंदिर से गायब हुई थी मूर्तियां- मुकदमें में नामजद आरोपी के पास से मूर्तियों को पुलिस ने किया बरामद अयोध्या,...

अष्टधातु की मूर्तियां बरामद, चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार - 25 सितम्बर की शाम रामजानकी मंदिर से गायब हुई थी मूर्तियां
- मुकदमें में नामजद आरोपी के पास से मूर्तियों को पुलिस ने किया बरामद
अयोध्या, संवाददाता।
मूर्तियों की चोरी की रिपोर्ट
टकसाल चौक स्थित राम जानकी मंदिर से गायब कीमती अष्टधातु की मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 25 सितम्बर को कोतवाली नगर में इस सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुकदमें में नामजद आरोपी के पास से पुलिस ने दो मूर्तियों को बरामद करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की गिरफ्तारी
देवकाली मंदिर के सामने कोतवाली नगर के रहने वाले शोभित त्रिवेदी ने पुलिस को दी गई अपन तहरीर में बताया कि उसके पिता श्रीराम यश कीर्तन सभा टकसाल चौक के अध्यक्ष है। वह रामयश कीर्तन सभा मंदिर टकसाल में पूजा पाठ का काम करता है। 25 सिम्बर को शाम को आरती के लिए जब वह मंदिर पहुंचा तो मंदिर की कुंडी को तोड़कर अष्टधातु की राम, जानकी व लक्ष्मण की मूर्तियां गायब थी। एफआईआर में शोभित ने लवकुश गुप्ता निवासी दिल्ली दरवाजा द्वारा मूर्तियों को चोरी करने की आशंका व्यक्त किया था। पुलिस ने अभियुक्त लवकुश गुप्ता को साकेत सदन परिक्रमा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मूर्तियां बरामद की गई है।

