छात्रों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने आंदोलनरत छात्रों को समर्थन देने का ऐलान किया।

छात्रों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा
छात्रों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें फैजाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता शामिल रहे। प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हो रहे कथित अत्याचार, नीट पेपर लीक मामले तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया।

प्रदर्शन का उद्देश्य

प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने आंदोलनरत छात्रों को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अरविन्द सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुशील चौबे, शावेज़ जाफरी एडवोकेट, पूर्व मंत्री रामशंकर यादव, पूर्व मंत्री आलोक खरे, पूर्व मंत्री गिरिश तिवारी, रामकरन यादव एडवोकेट, राजेश यादव, दिनेश कुमार पटेल, अर्जुन यादव, जय सिंह, सतीश वर्मा, जगदीश यादव, सुशील वर्मा, शिवपाल पाल, राकेश यादव, कृपा शंकर, अनूप चतुर्वेदी, आदर्श मलिक, अखण्ड यादव, हंसराज यादव, शिवदयाल, तेजिंद्र यादव, राहुल सेन नंदवंशी, शशिकांत नंदवंशी, रवीन्द्र चौरासिया, मनोज महरोत्रा, देशराज यादव, धर्मराज यादव, वंदना और ममता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦अयोध्या बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ने कहाँ प्रदर्शन किया?−
अयोध्या बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsछात्रों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा