सुरक्षित बचपन -जागरूक भविष्य पर कार्यशाला आयोजित
हिन्दुस्तान, घाटशिला
धालभूमगढ़ में स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में सुरक्षित बचपन और जागरूक भविष्य पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक की जयंती मनाई गई। डॉ. स्वाति सिंघल ने बच्चों को गुड टच, बेड टच और मेंस्टुअल हाइजीन के बारे में जानकारी दी।

धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ बेतझरिया स्थित स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में सुरक्षित बचपन -जागरूक भविष्य पर एक कार्यशाला का आयोजन गुरुकुल के संस्थापक की जयंती के अवसर पर की गई। विद्यालय के निर्माण एवं संचालन तथा व्यवस्था में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉक्टर स्वाति सिंघल जो एक प्रतिष्ठित जमशेदपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ है, उन्होंने बच्चों को सरल, सहज एवं आयु के अनुसार उनकी भाषा में गुड टच, बेड टच, एवं मेंस्टुअल हाइजीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


