मोबाइल की लत के दुष्प्रभावों से बच्चों को कराया अवगत

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

बहरागोड़ा थाना द्वारा टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में मोबाइल की लत और जिम्मेदारियों पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मोबाइल और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया गया। पुलिस निरीक्षक ने अनियंत्रित मोबाइल उपयोग से होने वाले नुकसान की चेतावनी दी।

मोबाइल की लत के दुष्प्रभावों से बच्चों को कराया अवगत

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना की ओर से शुक्रवार को टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में मोबाइल की लत एवं हमारी जिम्मेदारियां विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मोबाइल व सोशल मीडिया के सुरक्षित और संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मुकेश कुमार के अतिथियों को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत करने के साथ हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने चेतावनी दी कि मोबाइल ज्ञान का साधन तो है, लेकिन इसका अत्यधिक व अनियंत्रित उपयोग बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसका प्रयोग केवल जरूरत के हिसाब से ही करें।

वहीं थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने छात्रों को स्क्रीन टाइम, अनावश्यक गेमिंग व सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई, खेलकूद,नैतिक शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमोबाइल की लत के दुष्प्रभावों से बच्चों को कराया अवगत