रक्षाबंधन पर ‘मिशन रक्षा सूत्र’ से महिलाओं को सुरक्षा का संदेश

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

रक्षाबंधन पर ‘मिशन रक्षा सूत्र’ से महिलाओं को सुरक्षा का संदेश रक्षाबंधन पर ‘मिशन रक्षा सूत्र’ से महिलाओं को सुरक्षा का संदेश रक्षाबंधन पर ‘मिशन रक्षा

रक्षाबंधन पर ‘मिशन रक्षा सूत्र’ से महिलाओं को सुरक्षा का संदेश

बदायूं। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपायों की जानकारी दी और विषम परिस्थितियों में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबरों के इस्तेमाल को लेकर जागरूक किया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और सीओ सिटी राहुल पांडे के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह की अगुवाई में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘मिशन रक्षा सूत्र’ के अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।पुलिस ने महिलाओं से किसी भी समस्या, उत्पीड़न, साइबर अपराध या आपात स्थिति में बिना झिझक हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की। रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत करना और उन्हें जागरूक बनाना रहा। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी। निजी जानकारी अनजान लोगों के साथ साझा नहीं करने और ऑनलाइन ठगी समेत साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस ने बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सहायता ली जा सकती है। मिशन रक्षा सूत्र के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरक्षाबंधन पर ‘मिशन रक्षा सूत्र’ से महिलाओं को सुरक्षा का संदेश