जागरूकता रैली निकाली गई

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

भगवानपुर के कमला भुवनेश्वर बीएड कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. राजीव रॉय ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साक्षरता समाज में प्रगति के मुख्य रास्ते को प्रशस्त करती है। इस वर्ष का थीम 'लोगों, पृथ्वी और समृद्धि के लिए साक्षरता' है।

जागरूकता रैली निकाली गई

भगवानपुर। कमला भुवनेश्वर बीएड कॉलेज चंदौर, भगवानपुर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. राजीव रॉय के नेतृत्व में निकाली गई रैली क्षेत्र में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिसके बल पर आप अपने राष्ट्र को विकासशील से विकसित बना सकते है। इस वर्ष की थीम है " लोगों, पृथ्वी और समृद्धि के लिए साक्षरता"। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में साक्षरता के प्रति जागरूक करना है। अज्ञानता देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न करता है परंतु साक्षरता प्रगति के पथ को प्रशस्त करता है ।

भारत की वर्तमान साक्षरता दर- 74% है । पुरुष साक्षरता दर- 82% एवं महिला साक्षरता दर 65% है । न्यूनतम साक्षर राज्य बिहार है । जिसकी साक्षरता दर 61.8% है । महाविद्यालय द्वारा गोद लिये गाँव चंदौर में शिक्षक- प्रशिक्षुओं द्वारा घर-घर जाकर ग्रामीणों को साक्षरता के लिये जागरूक किया गया तथा चंदौर पंचायत में साक्षरता की अलख जगाने के लिए रैली निकाली गई । इसमें शिक्षक- प्रशिक्षुओं ने नारा दिया "आधी रोटी खायेंगे फिर भी स्कूल जायेंगे।" राष्ट्र की प्रगति शिक्षित समाज की ही प्रगति पर निर्भर करता है ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजागरूकता रैली निकाली गई