उत्साह और जनसहभागिता के साथ निकली स्कूल चलो अभियान रैली
उत्साह और जनसहभागिता के साथ निकली स्कूल चलो अभियान रैलीउत्साह और जनसहभागिता के साथ स्कूल चलो अभियान रैली उत्साहउत्साह और जनसहभागिता के साथ स्कूल चलो अ
हरदोई। बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान-2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी भवन तक भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना तथा आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना रहा। रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली का उद्देश्य
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, प्राचार्य डायट रमेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभास कुँवर श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी डी.एल.राना व रतन लाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। रैली में बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया तथा अभिभावकों से प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने का आह्वान किया।
प्रभास कुँवर श्रीवास्तव का वक्तव्य
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभास कुँवर श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। प्रत्येक पात्र बालक-बालिका को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का निकटतम परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।


