मलेरिया से बचाव को निकाली गई जागरुकता रैली

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

मलेरिया रोधी माह जून 2026 के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर हजारीबाग से एक भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को मले

मलेरिया से बचाव को निकाली गई जागरुकता रैली

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मलेरिया रोधी माह जून 2026 के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर हजारीबाग से एक भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों के प्रति सचेत करना और मानसून के दौरान इनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था। रैली को जिला भीओबीडीओ पदाधिकारी डॉ. कपिल मुनी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एएनएमटी स्कूल की प्राचार्या, छात्राएं, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, भीओबीडीओ सलाहकार, एफएलए सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को मानसून काल में मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि जन सहयोग से ही मलेरिया पर नियंत्रण पाया जा सकता है।बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें।कूलर और टंकी की साप्ताहिक सफाई अनिवार्य रूप से करें।घर के बाहर जमा पानी में जला हुआ मोबिल, किरासन तेल या अन्य तैलीय पदार्थ डालें।सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार होने पर तुरंत खून की जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रचार वाहन के माध्यम से भी पूरे शहर में जन-जागरूकता हेतु संदेश प्रसारित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।