बच्चों को पॉक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद में बालक-बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 2012 के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद न्यायालय और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण करके हुई।

मुरादाबाद। बालक-बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 2012 के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जनपद न्यायालय और विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज़ बिन आसिम व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तपस्या त्रिपाठी ने पॉक्सो अधिनियम और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

