विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्त रहने की शपथ
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
जाफरगंज स्थित स्व. सूरजदीन जूनियर हाई स्कूल में नशा मुक्त प्रतिज्ञा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी सोनिया और अंकिता साधना ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाई और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को सकारात्मकता के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

जाफरगंज। मांझेपुर स्थित स्व. सूरजदीन जूनियर हाई स्कूल में सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित नशा मुक्त प्रतिज्ञा अभियान के तहत जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी सोनिया बहन, अंकिता साधना ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी भी दी। साथ ही सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों से सावधान रहने और अपनी सकारात्मक विशेषताओं को पहचान कर व्यक्तित्व विकास करने के लिए प्रेरित किया।

