टीबी रोगियों को मुख्यधारा में शामिल करना जिम्मेदारी:प्रो. अजय तनेजा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में टीबी की जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो.अजय तनेजा ने सामाजिक स्तर पर टीबी के खिलाफ लड़ाई की आवश्यकता पर जोर दिया, और किया गया कि टीबी रोगियों को सम्मानपूर्वक मुख्यधारा में शामिल किया जाना चाहिए।

टीबी रोगियों को मुख्यधारा में शामिल करना जिम्मेदारी:प्रो. अजय तनेजा

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और विद्यार्थियों को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ा गया। कुलपति प्रो.अजय तनेजा ने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई केवल चिकित्सा के स्तर पर नहीं,बल्कि सामाजिक स्तर पर भी लड़ी जानी आवश्यक है। टीबी रोगियों को समाज से अलग करने के बजाय सम्मानपूर्वक मुख्यधारा में शामिल करना सभी की जिम्मेदारी है। करियर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि टीबी छुआछूत का रोग नहीं है और रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो.शालिनी त्रिपाठी ने युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। संचालन डॉ. अंशुल पांडेय ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटीबी रोगियों को मुख्यधारा में शामिल करना जिम्मेदारी:प्रो. अजय तनेजा