Hajipur News: राम शरण रॉय कॉलेज के छात्रों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: एनएसएस के ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में स्वास्थ्य वॉक और नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश

Hajipur News: राम शरण रॉय कॉलेज के छात्रों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Hajipur News: महनार प्रखंड के पानापुर मक्कनपुर स्थित राम शरण रॉय कॉलेज बीएड में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-100 संडे अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर स्लोगन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संतोष कुमार ने किया,जबकि एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.राकेश कुमार ने स्वयंसेवकों का नेतृत्व किया। इस दौरान प्रो.अभय सिंह, प्रो. उज्ज्वल ठाकुर, प्रो.त्रिभुवन यादव, प्रो.राजेंद्र कुमार,डॉ.बनमाली, राजेश कुमार, संजीव कुमार,चांदनी, मनीष कुमार, रमेश कुमार और बीना कुमारी ने सहभागिता की।

स्वयंसेवकों ने पांच किलोमीटर की स्वास्थ्य वॉक, हेरिटेज वॉक और नशा मुक्ति संकल्प जैसी गतिविधियां भी कीं। करनौती गांव स्थित श्री बाबा नागेश्वर धाम पर ग्रामीणों के बीच नशामुक्ति पर परिचर्चा हुई,जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। -कृत्यानंद सिंह

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: राम शरण रॉय कॉलेज के छात्रों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली