पीएनजी सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में, सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान और गेल गैस लिमिटेड ने पाइप्ड नेचुरल गैस के सुरक्षित उपयोग और ऊर्जा संरक्षण पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मंगेश रामटेके ने पीएनजी कनेक्शन और रखरखाव की जानकारियां साझा कीं। सीएसआईआर-आईआईपी द्वारा विकसित ऊर्जा-कुशल बर्नर तकनीक को भी प्रदर्शित किया गया।

पीएनजी सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में शुक्रवार को गेल गैस लिमिटेड के सहयोग से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के सुरक्षित उपयोग और ऊर्जा संरक्षण पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गेल गैस के उप महाप्रबंधक (सीजीडी) मंगेश रामटेके ने पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया, सुरक्षित उपयोग और रखरखाव की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि पीएनजी एक स्वच्छ, सुरक्षित और चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने वाला ईंधन है, जो गैस सिलेंडर के झंझट को पूरी तरह समाप्त कर देता है। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीएसआईआर-आईआईपी द्वारा विकसित ऊर्जा-कुशल स्वदेशी पीएनजी बर्नर तकनीक रही। इसकी लाइसेंसधारी कंपनी रियल फ्लेम की सीईओ आरती कनोड़िया ने बर्नर की विशेषताएं बताते हुए कहा कि यह पारंपरिक बर्नरों की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक तापीय दक्षता प्रदान करता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्वदेशी तकनीक के व्यापक उपयोग से गैस की भारी बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को और मजबूती मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपीएनजी सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया