रोबोटिक्स क्लब ने नवागत विद्यार्थियों को दी रोबोटिक्स की जानकारी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रोबोटिक्स क्लब ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, हार्डवेयर, प्रोग्रामिंग और स्वचालन से परिचित कराया गया। 250 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। साथ ही नए ‘एम्बेडएक्स’ हैकाथॉन का भी परिचय कराया गया।

रोबोटिक्स क्लब ने नवागत विद्यार्थियों को दी रोबोटिक्स की जानकारी

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तकनीकी उप परिषद, छात्र क्रियाकलाप परिषद के रोबोटिक्स क्लब की ओर से नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के क्षेत्र, क्लब की गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं विश्वविद्यालय में उपलब्ध तकनीकी अवसरों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, हार्डवेयर, प्रोग्रामिंग एवं स्वचालन से संबंधित गतिविधियों तथा क्लब की तरफ से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई। साथ ही, हार्डवेयर एवं रोबोटिक्स आधारित नए ‘एम्बेडएक्स’ हैकाथॉन का परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा रोबोटिक्स से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं साझा की।

कार्यक्रम में प्रो. बीके पांडेय, डॉ. पल्लव गुप्ता, डॉ. दिनेश कुमार कोटारी, डॉ. अखिलेश कुमार चौधरी, मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरोबोटिक्स क्लब ने नवागत विद्यार्थियों को दी रोबोटिक्स की जानकारी