नुक्कड़ नाटक से किया पाक्सो को लेकर जागरूक

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

महानगर के कई स्कूलों में आयोजित हुए विधिक जागरूकता कार्यक्रम -महानगर के कई स्कूलों में आयोजित हुए विधिक जागरूकता कार्यक्रम -अनुचित घटना अथवा व्यवहार क

नुक्कड़ नाटक से किया पाक्सो को लेकर जागरूक

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गुरुवार को जनपद के कई स्कूलों में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं विधिक परिणामों को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने गुरुवार को कान्हा माखन पब्लिक स्कूल सरस्वती कुण्ड, ज्ञानदीप शिक्षा भारती सीनियर सेकेण्डरी स्कूल तथा सिम्बोसिस स्कूल फॉर एक्सीलेन्स, सलेमपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। जनपद न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के संबंध में सरल एवं सहज भाषा में जानकारी प्रदान की।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना अथवा व्यवहार की जानकारी होने पर तत्काल अपने अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को अवगत कराने के लिए प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया गया कि बच्चों को किसी भी ऐसी परिस्थिति में, जिसमें वे स्वयं को असहज अथवा असुरक्षित महसूस करें, चुप नहीं रहना चाहिए तथा किसी विश्वसनीय अभिभावक, शिक्षक या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति से तत्काल अपनी बात साझा करनी चाहिए।इसके उपरांत मण्डी चौराहा पर गिर्राज महाराज लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों की सुरक्षा तथा समाज में बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उपायों को प्रभावी अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के समापन पर जनपद न्यायाधीश ने प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया तथा उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनुक्कड़ नाटक से किया पाक्सो को लेकर जागरूक