आरजेपी में आयोजित हुआ पॉक्सो अधिनियम जागरूकता कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज, बिजनौर में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पास्को अधिनियम 2012 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बच्चों को असुरक्षित स्पर्श की पहचान सिखाई और खतरे की स्थिति में उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

आरजेपी में आयोजित हुआ पॉक्सो अधिनियम जागरूकता कार्यक्रम

राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर के आदेश के क्रम में पास्को अधिनियम 2012 की विशेष प्रावधानों एवं विधि परिणाम के प्रति छात्रों को जागरूक संविदित किए जाने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार ने पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी। बच्चों को समझाया कि किसी भी खतरे या गलत व्यवहार पर डरने के बजाय तुरंत माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को बताएं। प्रधानाचार्य गय्यूर आसिफ ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पॉक्सो एक्ट जागरूकता कार्यक्रम से बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान सिखाई जाती है।

संचालन मनोज यादव ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य बालेश कुमार जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह ,नरेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार राजपूत, बृजेश कुमार राजपूत ,सुभाष बाबू राजपूत, अतुल कुमार रस्तोगी, विनोद कुमार यादव, भूपेंद्र पाल सिंह ने अपने विचार रखें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरजेपी में आयोजित हुआ पॉक्सो अधिनियम जागरूकता कार्यक्रम