पॉक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
महराजगंज में पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में पॉक्सो एक्ट-2012 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अपर जिला न्यायाधीश संजय मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। छात्रों को यौन अपराधों से सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी गई। विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार ने अपर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग के लिए छात्रों को प्रेरित किया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में पॉक्सो एक्ट-2012 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश संजय मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को बच्चा माना गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यौन अपराधों से सुरक्षा, अधिकार व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) विनोद कुमार ने किसी अप्रिय घटना की जानकारी बिना डर अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारी को देने की अपील किया।
सिविल जज डॉ. सोनल सिंह व सिविल जज सुश्री विभा ने पॉक्सो मामलों में अनिवार्य रिपोर्टिंग के प्रावधान बताए। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अतिथियों को बुके, शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा व पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

