एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

तुलसीपुर में आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में 14 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीकाकरण के महत्व को समझाना था। चिकित्सकों ने टीकाकरण को सुरक्षित और प्रभावी बताया।

एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव

तुलसीपुर, संवाददाता। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर टीकाकरण के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार व महिला चिकित्सकों की टीम ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और एचपीवी टीके की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि निर्धारित आयु में एचपीवी टीका लगवाने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने अभिभावकों की जिज्ञासाओं का भी समाधान करते हुए टीकाकरण को पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत करते हुए कहा कि बालिकाओं का स्वास्थ्य और सुरक्षा समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करें और अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, बड़ी संख्या में छात्राओं सहित अभिभावकों ने सहभागिता कर अभियान की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।