गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया गया जागरूक

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया में बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों को एचआईवी/एड्स के लक्षण, संक्रमण के कारण, बचाव एवं सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने जागरूकता को बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को  एचआईवी/एड्स के प्रति किया गया जागरूक

अररिया: गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया गया जागरूक

एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम

अररिया, वरीय संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति अररिया के तत्वावधान में शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स के लक्षण, संक्रमण के कारण, बचाव एवं सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं से एचआईवी/एड्स से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे गए, जिसका छात्राओं ने बेझिझक जवाब दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. आकाश राज, अखिलेश कुमार सिंह एवं मुरलीधर ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स से संबंधित सही एवं वैज्ञानिक जानकारी देते हुए लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश झा ने कहा कि एचआईवी/एड्स को लेकर जागरूकता ही बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में मिली जानकारी को अपने परिवार, आसपास के घरों एवं मोहल्लों तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में अमृता कुमारी, रवीना कुमारी, दिया कुमारी, हेमा कुमारी, सुनीता कुमारी, निशा कुमारी, सोनल रानी एवं सोनम कुमारी आदि छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. योगेश झा, शिक्षक प्रकाश कुमार झा, शौकत हयात, जय कुमार मेहता, स्वीटी संझा एवं अंकित वर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। अररिया फोटो

सामान्य प्रश्न

✦एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कब और कहाँ किया गया?−
एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय, अररिया में आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया गया जागरूक