बीडी कॉलेज : नशामुक्त भारत अभियान के तहत किया जागरूक

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बीडी कॉलेज में एनएसएस और एनसीसी के तहत नशामुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद की अध्यक्षता में ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशामुक्ति के लिए योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना था।

बीडी कॉलेज : नशामुक्त भारत अभियान के तहत किया जागरूक

बीडी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एनसीसी (एनसीसी) के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि पटना के ब्रह्माकुमारी उमा बहन ने नशामुक्ति के लिए राजयोग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि ब्रह्माकुमारी साक्षी बहन ने लोगों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया। भाई हरेंद्र ने नशा की समस्या एवं नशामुक्ति पर विषय प्रवेश कराया। इसका उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

प्राचार्य ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति, बल्कि परिवार, शिक्षा, सामाजिक जीवन और राष्ट्र के विकास को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों को नशामुक्त जीवन को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई। संचालन एनएसएस के प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. विजय शंकर विक्रम ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीडी कॉलेज : नशामुक्त भारत अभियान के तहत किया जागरूक