जमशेदपुर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा, समानता, बाल विवाह, और मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन फल, बिस्किट और चॉकलेट वितरण के साथ हुआ।

जमशेदपुर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
जमशेदपुर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा “बाल अधिकार जागरूकता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बच्चों को शिक्षा एवं समानता के अधिकार, भेदभाव, पोक्सो कानून, नशा उन्मूलन, बाल संरक्षण और मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।स्वयंसेवक मोनालिसा कुजूर ने बाल विवाह और बाल श्रम की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की और बच्चों को इन सामाजिक बुराइयों से बचने के उपाय बताए।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित बच्चों के बीच फल, बिस्किट, जूस, चॉकलेट और कप केक का वितरण किया गया।

इस पहल को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार तथा वॉलिंटियर्स मोनालिसा कुजूर, अमर कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, गौरव राज पांडे, नंदिनी सिंह, अंजली कुमारी, दीक्षा साहू और प्रिया शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजमशेदपुर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम संपन्न