बाल अधिकार और सुरक्षा को लेकर बालिकाओं को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

फोटो कोडरमा 11 कोडरमा में सोमवार को आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। कोडरमा, वरीय संवाददाता बाल अधिकार, बाल समस्याओं, महिला सुरक्षा, संर

बाल अधिकार और सुरक्षा को लेकर बालिकाओं को किया जागरूक

कोडरमा, वरीय संवाददाता। बाल अधिकार, बाल समस्याओं, महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण को लेकर बालिकाओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सखी वन स्टॉप सेंटर की नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों को सफल बनाने में बालिकाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन कहां करना है और किन पदाधिकारियों से संपर्क करना है, इसकी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम

में महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण के विषय पर भी चर्चा की गई। अर्चना ज्वाला ने कहा कि कोई भी महिला अबला या कमजोर नहीं है। महिलाओं को सबल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं और बालिकाओं को आवश्यक सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम में अर्चना ज्वाला, दीनबंधु, शिव कुमार, तबस्सुम, मुन्नो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाल अधिकार और सुरक्षा को लेकर बालिकाओं को किया जागरूक