गाजर घास के दुष्प्रभाव और नियंत्रण के प्रति किया जागरूक

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. एसपी सिंह ने गाजर घास के नुकसान और नियंत्रण पर जानकारी दी। यह पौधा 1950 के दशक में भारत आया और फसलों तथा मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए।

गाजर घास के दुष्प्रभाव और नियंत्रण के प्रति किया जागरूक

पंतनगर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में मंगलवार को जागरूकता एवं गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता शस्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं परियोजना अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को गाजर घास से होने वाले नुकसान और उसके नियंत्रण की जानकारी दी। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभाग की ओर से अखिल भारतीय समन्वित खरपतवार प्रबंधन शोध परियोजना के तहत आयोजित 21वें गाजर घास जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि गाजर घास मूल रूप से उत्तरी और मध्य अमेरिका का पौधा है, जो 1950 के दशक में भारत पहुंचा और तेजी से देशभर में फैल गया।

यह फसलों की पैदावार प्रभावित करने के साथ मनुष्यों में त्वचा रोग, दमा और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। पशुओं के लिए भी यह हानिकारक है। बताया कि फूल आने से पहले गाजर घास को जड़ समेत उखाड़कर गड्ढे में दबाकर कम्पोस्ट या वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा सकता है। इसके जैविक नियंत्रण के लिए जाइगोग्रामा बाइकोलोराटा बीटल का उपयोग किया जाता है। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. बीसी भट्ट ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के माध्यम से समाज तक उपयोगी जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और परियोजना से जुड़े कार्मिकों ने भाग लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगाजर घास के दुष्प्रभाव और नियंत्रण के प्रति किया जागरूक