चित्रकला प्रतियोगिता में नैना, पायल, कोरंगा, रिया ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य सुमन देवी ने बताया कि इस वर्ष की थीम युवाओं की आकांक्षा और आशा को साकार करना है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चित्रकला प्रतियोगिता में नैना, पायल और रिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में नैना, पायल, कोरंगा, रिया ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

पीलीभीत। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य सुमन देवी ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम युवाओं की आकांक्षा और आशा को साकार करना है। कार्यक्रम संयोजक गुंजन शर्मा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर जनसंख्या चुनौतियां जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दिवस की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत की गई। समिति की अध्यक्षता उर्मिला देवी ने बताया कि परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, मातृ स्वास्थ्य और सतत विकास के महत्व के£ बारे£ में समाज को जागरूक करती है।

चित्रकला प्रतियोगिता में नैना,पायल कोरंगा तथा रिया कश्यप ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।