एमएसएमई की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति उद्यमियों को किया गया जागरूक

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा धनबाद में उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य एससी-एसटी हब योजना के तहत उद्यमियों को जागरूक करना और केंद्रीय खरीद नीति के तहत 4% खरीद लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करना है। नए उद्यमियों को पंजीकरण के महत्व से अवगत कराया गया।

एमएसएमई की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति उद्यमियों को किया गया जागरूक

धनबाद, विशेष संवाददाता। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की ओर से पीएचडी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से सोमवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में उद्यमी जागरूकता और विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की प्रमुख पहलों विशेष रूप से राष्ट्रीय एससी-एसटी हब योजना के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना था।

कार्यक्रम का उद्देश्य

इसके माध्यम से नए और मौजूदा उद्यमियों को सशक्त बनाना है ताकि केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा सार्वजनिक खरीद नीति के तहत अनिवार्य 4% खरीद लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग मिल सके।

उद्यमियों के लिए जानकारी

कार्यक्रम के दौरान नए उद्यमियों को अपने उद्यमों को औपचारिक स्वरूप देने के लिए उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण के महत्व से अवगत कराया गया। वहीं, मौजूदा उद्यमियों को विक्रेता पंजीकरण प्रक्रियाओं, आवश्यक दस्तावेज़ों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा अधिप्राप्त की जाने वाली वस्तुओं, ई-टेंडरिंग प्रक्रिया, ऋण सुविधाओं के विकल्पों और व्यापार विस्तार व स्थिरता के लिए बैंकों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

विशेषज्ञों का योगदान

मौके पर नेशनल स्मॉल इंडस्टिरीज़ कॉरपोरेशन, रांची, वरीय शाखा प्रबंधक किरण मारिया तिरु, प्रमुख बैंकों, बीसीसीएल, डीवीसी, डीआईसी सहित अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने वित्तीय सहायता, वेंडर एम्पैनलमेंट प्रक्रिया और संबंधित सेवाओं पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, सुजीत कुमार (सहायक निदेशक, एमएसएमई), सुबोध कांत (जेम), अभिषेक कंडुलना (निदेशक, आरएसईटीआइ), आदित्य चौधरी आदि उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कार्यक्रम का आयोजन कब किया गया?−
कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमएसएमई की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति उद्यमियों को किया गया जागरूक