अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, बागेश्वर
देवेंद्र, बागेश्वर में नशा मुक्ति भारत अभियान के छह वर्ष पूरे होने पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

देवेंद्र, बागेश्वर। नशा मुक्ति भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद बागेश्वर में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

