किशोरियों को माहवारी स्वच्छता व बाल अधिकारों की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

फोटो कोडरमा 14 जयनगर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। कस्तूरबा विद्यालय जयनगर में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ, बेटी

किशोरियों को माहवारी स्वच्छता व बाल अधिकारों की दी जानकारी

जयनगर, निज प्रतिनिधि। समाज कल्याण विभाग और यूनिसेफ की संयुक्त पहल पर मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जयनगर में किशोरियों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा छात्राओं को बाल विवाह, बाल मजदूरी, मानव तस्करी, बाल शोषण, बच्चों की सुरक्षा और बाल अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में रहने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और अपने अधिकारों का लाभ उठाने का संवैधानिक अधिकार है।कार्यक्रम

के अंत में छात्राओं से अपील की गई कि यदि कहीं भी बाल विवाह, बाल शोषण, मानव तस्करी या बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन की जानकारी मिले तो वे तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।