गलत पोस्चर से कमर-गर्दन में हो रहा दर्द
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में बीएचयू के भाभा हॉस्टल में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. शुभ्रेंदु शेखर पांडेय ने छात्रों को गलत पोस्चर से होने वाली शारीरिक समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने सही पोस्चर अपनाने और दर्द से राहत पाने के उपाय साझा किए। कार्यक्रम में वार्डन डॉ. भूपेंद्र कुमार और डॉ. अनिर्बान पाल भी मौजूद थे।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के भाभा हॉस्टल शनिवार को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईएमएस-बीएचयू के अस्थिरोग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. शुभ्रेंदु शेखर पांडेय ने छात्रों को शारीरिक समस्याओं और उनके बचाव के बारे में बताया। कहा कि घंटों बैठकर पढ़ाई करना और गलत पोस्चर अपनाना छात्रों के लिए कमर, गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्सों में दर्द की वजह बन सकता है। शरीर की कार्यप्रणाली समझाते हुए सही पोस्चर अपनाने और दर्द से राहत पाने के उपाय बताए। वार्डन डॉ. भूपेंद्र कुमार और डॉ. अनिर्बान पाल मौजूद थे।


