अफीम की अवैध खेती से दुष्प्रभावों की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, रांची
share

बुंडू में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी पंचायतों के मुखिया और समाजसेवियों ने भाग लिया। लोगों को अफीम की खेती के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। अवैध शराब बिक्री पर भी चर्चा की गई।

अफीम की अवैध खेती से दुष्प्रभावों की दी जानकारी

बुंडू, संवाददाता। बुंडू थाना परिसर में गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में अफीम की अवैध खेती की रोकथाम को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पु.नि. सह थाना प्रभारी बुंडू के साथ बुंडू थाना क्षेत्र की सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि अभी अफीम की अवैध खेती का मौसम है। उपस्थित लोगों को अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही अफीम की अवैध खेती के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने और लोगों को अफीम की खेती के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की, ताकि अवैध अफीम की खेती को रोका जा सके।बैठक में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और उनके समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअफीम की अवैध खेती से दुष्प्रभावों की दी जानकारी