जापान से संभल पहुंचा दल, आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, संभल
share

जापान से शिंजो नकायमा के नेतृत्व में एक दल संभल में 'आयुर्वेद फॉर हेल्दीयर एंड ह्यूमन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया गया। आसिफ खान ने लिखा है कि आयुर्वेद और प्राकृतिक उपायों के जरिए स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करने की संभावनाएं हैं।

जापान से संभल पहुंचा दल, आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेदिक पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जापान से शिंजो नकायमा के नेतृत्व में दल संभल पहुंचा। ‘आयुर्वेद फॉर हेल्दीयर एंड ह्यूमन’ कार्यक्रम के तहत सरायतरीन स्थित एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को शरीर की जरूरत के अनुसार भोजन, नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिंजो नकायमा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी है कि व्यक्ति अपनी शारीरिक जरूरत को समझे और उसी के अनुरूप भोजन करे। इसके साथ नियमित व्यायाम और दिनचर्या के नियमों का पालन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के व्यावहारिक तौर-तरीकों से परिचित कराया जाएगा।

दल का नेतृत्व कर रहे आसिफ खान ने डायबिटीज और मोटापे को दुनिया की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल बताया। उन्होंने दावा किया कि आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपायों के माध्यम से शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने जापान में हुई एक नई स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि प्राकृतिक उपायों और आधुनिक तकनीक के मेल से डायबिटीज तथा मोटापे जैसी समस्याओं पर काम करने की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। आसिफ खान ने जीन एडिटिंग से शरीर में प्राकृतिक रूप से ‘ओजेम्पिक’ जैसी प्रक्रिया विकसित किए जाने संबंधी शोध का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, इस दिशा में शोध का उद्देश्य वजन नियंत्रण समेत स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान की संभावनाएं तलाशना है। हालांकि, ऐसे दावों को लेकर वैज्ञानिक शोध और चिकित्सकीय प्रमाणों की विस्तृत जानकारी सामने आना जरूरी है। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम विकास चंद्र वर्मा, नुसरत इलाही, आरिफ तुर्की, इकराम तुर्की, फिरोज खान, गुल्लू उर्फ आरिफ, अब्बास खान, सेठ कासिम, निहाल कुरैशी और फराज खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजापान से संभल पहुंचा दल, आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश