बीईओ ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
पीलीभीतता में, बरखेड़ा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संचारी रोग जागरुकता के लिए प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने अभियान की सफलता पर चर्चा की और जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधिकारी ने संचारी रोगों और सांप-कुत्ते के काटने की सावधानियों की जानकारी दी।

पीलीभीतता। संचारी रोग जागरुकता को लेकर बरखेड़ा के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने लेकर दिशा निर्देश दिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता पर चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापको को निर्देश दिए कि अभियान की सफलता के लिए जन समुदाय की हिस्सेदारी जरूर सुनिश्चित कराई जाए। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने संचारी रोग से बचाव के साथ ही सांप और कुत्ते के काटने पर आवश्यक सावधानियां के संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों को विस्तार से अवगत कराया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की, जिसमें साक्षरता, डीबीटी, ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ाने, पौधारोपण और कैशलेस चिकित्सा योजना शामिल रही।
उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।


