तीन दिवसीय विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम से दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम 14 से 16 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की थीम 'ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लानेट' है। प्रतियोगिताएं विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के लिए होंगी, जिसमें भाषण, निबंध, पोस्टर, स्लोगन, वीडियो, कवि सम्मेलन और डांस शामिल हैं।

तीन दिवसीय विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम से दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरेली। पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पर्यावरण विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 सितंबर तक तीन दिवसीय विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम किया जाएगा। इस वर्ष की थीम ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लानेट रखी गई है। कार्यक्रम में कक्षा एक से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। 14 सितंबर को भाषण और निबंध लेखन, 15 सितंबर को पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग व शॉर्ट वीडियो तथा 16 सितंबर को हिंदी कवि सम्मेलन, स्किट व डांस प्रस्तुतियां होंगी। प्रतियोगिताएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगी।

बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए व बीसीए के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन, शॉर्ट वीडियो व निबंध, एमएससी-एमए के लिए भाषण, कक्षा 9-12 के लिए पोस्टर व भाषण तथा कक्षा एक से आठ तक के लिए पोस्टर व स्किट/डांस प्रतियोगिता होगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से बरेली कॉलेज परिसर में होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन दिवसीय विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम से दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश