एचआईवी जागरूकता के लिए डिग्री और इंटर कालेज में लगाए जाएंगे कैंप
संतकबीरनगर जिले में एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए किशोर और युवाओं के लिए जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे। काउंसलरों को निर्देश दिया गया है कि वे कम से कम तीन डिग्री कालेजों में कैंप का आयोजन करें। वर्तमान में जिले में 20 प्रतिशत लोग एचआईवी से संक्रमित हैं।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए किशोर और युवाओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए इंटर कालेज और महाविद्यालयों में कैंप का आयोजन कर लोगों को इस बीमारी के संक्रमण के प्रति जागरूक किया जाएगा। कैंपों के आयोजन के लिए काउंसलरों को जिम्मेदारी सौंपी गई। एक-एक काउंसलर को कम से कम तीन तीन डिग्री कालेजों में कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है।
जागरूकता का महत्व
एचआईवी का संक्रमण भी जिले में तेजी से फैला है। जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए जो आ रहे हैं उनमें से 20 प्रतिशत लोग एचआईवी संक्रमण के गिरफ्त में हैं। इस बीमारी के लिए अभी तक कोई पुख्ता इलाज नहीं है। ऐसे में जागरुकता फैला कर संक्रमण को रोकने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जागरूकता के लिए 12 डिग्री कालेजों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। बच्चों को इसके संक्रमण के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी और यह बच्चे अपने आसपास के लोगों को एचआईवी संक्रमण के बारे में जागरूक करेंगे।
कैंपों का आयोजन
इसी प्रकार बीमारी के नियंत्रण के लिए इंटर कालेजों में कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए 60 इंटर कालेज में जागरूकता कैंप आयोजित किया जाएगा। दो माहके दौरान एक एक काउंसलर को 12 इंटर कालेजों में कैंप आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तैयारियों की पुष्टि
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अमित सिंह ने कहा कि जागरूकता कैंप के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी काउंसलरों को टार्गेट दे दिया गया है। तय समय सीमा के अंदर सभी विद्यालयों में जागरूकता कैंप का आयोजन कर दिया जाएगा।


