छात्र सभा के सदस्यता अभियान में 75 से अधिक छात्रों ने ली सदस्यता
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
छात्र सभा के सदस्यता अभियान में 75 से अधिक छात्रों ने ली सदस्यता छात्र सभा के सदस्यता अभियान में 75 से अधिक छात्रों ने ली सदस्यता छात्र सभा के सदस्यता

शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के स्व.गौकरन सिंह दिनेश महाविद्यालय में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के तहत सदस्यता अभियान समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर के नेतृत्व में चलाया गया। 75 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं नौजवानों ने सदस्यता ली।सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी छात्र सेमेस्टर प्रणाली, फीस वृद्धि,पेपर लीक एवं बेरोजगारी से परेशान हो चुका है। सदस्यता अभियान में सूरज त्रिपाठी, फैजान आलम, राहुल चौरसिया, दीपक, राम किशोर प्रजापति आदि मौजूद रहे।


