छात्राओं को पोक्सो अधिनियम से कराया जागरुक

हिन्दुस्तान, हाथरस
share

हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार एक अक्टूबर तक गांधी जयंती के अछात्राओं को पोक्सो अधिन

छात्राओं को पोक्सो अधिनियम से कराया जागरुक

हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार एक अक्टूबर तक गांधी जयंती के अवसर पर माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों को पोक्सो अधिनियम-2012, के कडे़ प्रावधानों और इसके कानूनी परिणामों के प्रति छात्र-छात्राओं को न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण व विधि छात्रांे द्वारा जागरूक किया जाना है। बुधवार को सादाबाद इण्टर कॉलेज में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद आकांक्षा तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा तिवारी द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर व किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना है उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा है तो अपने माता-पिता को बतायें यदि माता-पिता ध्यान नहीं देते हैं तो पुलिस विभाग में लिखित तहरीर अथवा चाइल्ड हैल्पलाइन नम्बर 1098 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

नामिका अधिवक्ता दीपक कुमार द्वारा पोक्सो अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।पराविधिक स्वयंसेवक करन चौधरी व उर्मिला द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं का पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं से अपील की कि इस कार्यक्रम में प्राप्त जानकारी को अपने सगे-सम्बन्धियों को भी दें तथा उनके द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम का संचानल स्कूल के प्रवक्ता मेघाराम द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता, धर्मवीर सिंह एवं समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्राओं को पोक्सो अधिनियम से कराया जागरुक