पॉक्सो अधिनियम के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।शाहजहांपुर। गांधी जयंती के अवसर पर कैम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल, पुवायां में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पॉक्सो अधिनिय

शाहजहांपुर। गांधी जयंती के अवसर पर कैम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल, पुवायां में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज पुवायां हर्ष आनंद और सिविल जज हेडक्वार्टर सोनम गौतम ने विद्यार्थियों को कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराध, यौन उत्पीड़न और अश्लील सामग्री से संबंधित अपराधों से सुरक्षा देने के लिए पॉक्सो अधिनियम में विशेष प्रावधान किए गए हैं। डायरेक्टर विनायक अग्रवाल ने विद्यार्थियों से सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने आभार जताया।

