विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति किया जागरूक
सचित्र-19विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति किया जागरूकविद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति किया जागरूकविद्यार्थियों को पॉक्सो अधि

मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे साक्षर बचपन, सुरक्षित बचपन विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत विजयपुरा स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल सत्य प्रकाश ने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, बाल अधिकारों तथा पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपने शरीर और अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश आनंद कुमार ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कानून है।
चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल विद्यालय या परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संचालन विद्यालय के डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ ने किया।

