बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जागरुकता रथ रवाना

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में सहकारी समिति ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जागरुकता रथ रवाना किया। यह रथ किसानों को प्राकृतिक आपदा और कीट प्रकोप से फसलों की रक्षा के विषय में जानकारी देगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए 31 अगस्त तक 1 रुपये की टोकन मनी पर बीमा उपलब्ध है।

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जागरुकता रथ रवाना

रांची, प्रमुख संवाददाता। सहकारी समिति झारखंड निबंधक कार्यालय की ओर से मंगलवार को पशुपालन भवन से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जागरुकता रथ रवाना किया गया। रथ को सहकारी समिति के निबंधक रोबिन टोप्पो, संयुक्त निबंधक जेपी शर्मा, पीएमएफबीवाई के नोडल पदाधिकारी सुजीत सिंह, रांची जिला सहकारिता पदाधिकारी और सहायक निबंधक ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। रथ के जरिए खरीफ सीजन में भदई मकई, अगहनी धान, दलहन और तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्राकृतिक आपदा, कीट प्रकोप और प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर सजग किया जाएगा।

किसानों को फसल बीमा योजना के फायदे व नामांकन प्रक्रिया की बुनियादी जानकारी भी दी जाएगी। इधर, निबंधक रोबिन टोप्पो ने बताया कि खरीफ सीजन की फसलों के लिए 31 अगस्त तक एक रुपये की टोकन मनी पर बीमा होगी। अधिसूचित फसल की बीमा होने से प्राकृतिक आपदा, फसल क्षति की स्थिति में योजना का लाभ किसानों को मिलेगा। इस मौके पर किसानों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 14447 व व्हाट्सऐप नंबर 7065514447 जारी किया गया। इससे किसानों को सहायता मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जागरुकता रथ रवाना