गन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के लिए जागरूक किया

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बहेड़ी में गन्ना किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं की जागरूकता बढ़ाई गई। गन्ना समिति के सचिव राजीव सेठ ने किसानों को दुर्घटनाओं में बीमा मुहैया कराने के लाभ समझाए। प्रति वर्ष मामूली राशि जमा करने पर परिजनों को 2 लाख का बीमा मिलेगा। पंजीकरण के लिए कैंप 8 से 11 जुलाई तक जारी रहेगा।

गन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के लिए जागरूक किया

बहेड़ी,संवाददाता। गन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के लिए किसानों को जागरूक किया गया। उन्हें इस बीमा योजना के लाभ बताते हुए इस पंजीकरण करने को लिए जागरूक किया गया। गन्ना समिति पर लगे कैंप में गन्ना समिति के सचिव राजीव सेठ ने किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के लिए जागरूक करते हुए कहा कि 20 रुपए प्रतिवर्ष जमा करने पर दुर्घटना में किसान की मृत्यु हो जाने पर उसके परिजनों को 2 लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा। साल में एक बार 465 रुपए जमा करने पर किसान की किसी भी कारण सामान्य या फिर दुर्घटना से मौत हो जाने परिजनों को 2 लाख रुपए मिलेंगे।

इफ्को की खाद लेने वाले किसान को खाद ले जाने के बाद अधिकतम एक लाख रुपए और नैनो डीएपी या नैनो यूरिया लेने वाले किसान के परिजनों को दो लाख रुपए का बीमा राशि मिलेगी। उन्होंने कैंप में किसानों का पंजीकरण भी कराया। उन्होंने बताया कि यह कैंप 8 जुलाई से 11 जुलाई तक लगेगा। जिसमें किसानों को जागरूक कर पंजीकरण किए जाएंगे। कैंप का शुभारंभ गन्ना समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर गन्ना समिति की डायरेक्टर मंजीत कौर,शांति देवी,खूब चंद,पीएनबी,यूनियन बैंक,इंडियन बैंक,क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आदि के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsगन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के लिए जागरूक किया