सिमडेगा के पेट्रोल पंपों पर अभी तक नहीं लगे ई-20 पेट्रोल जागरूकता पोस्टर

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा में एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। हालांकि, जिले के पेट्रोल पंपों पर अभी तक ऐसे बैनर नहीं हैं। वाहन चालक ई-20 के उपयोग और उसके प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

सिमडेगा के पेट्रोल पंपों पर अभी तक नहीं लगे ई-20 पेट्रोल जागरूकता पोस्टर

सिमडेग, प्रतिनिधि। देश के कई राज्यों में एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंपों पर बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि ई-20 पेट्रोल इंजन के लिए सुरक्षित है, इससे वाहन के इंजन को नुकसान नहीं होता और न ही वाहन के बीमा क्लेम पर कोई असर पड़ता है। हालांकि सिमडेगा जिले में अभी तक किसी भी पेट्रोल पंप पर इस तरह के जागरूकता पोस्टर या बैनर नहीं लगाए गए हैं। जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर आने वाले कई वाहन चालकों का कहना है कि ई-20 पेट्रोल को लेकर उनके मन में अभी भी कई तरह की शंकाएं हैं।

कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या उनका वाहन ई-20 पेट्रोल के अनुकूल है और लंबे समय तक इसके उपयोग से इंजन पर कोई प्रभाव तो नहीं पड़ेगा। कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि उन्हें अभी तक तेल विपणन कंपनियों या संबंधित विभाग की ओर से ई-20 जागरूकता पोस्टर लगाने का कोई निर्देश या प्रचार सामग्री प्राप्त नहीं हुई है। निर्देश मिलने पर सभी पंपों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी दी जा सके।-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।