लछैर में श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के लछैर में डीटीआर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक आईईसी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को श्रमिक पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान करन सिंह खनका सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

पिथौरागढ़। सीमांत के लछैर में डीटीआर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आईईसी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फिल्ड कोडिनेटर रोहित जोशी, उमेद सिंह ने ग्रामीणों को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्न निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, श्रमिक पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा व श्रमिक कल्याण संबंधी जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान करन सिंह खनका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


