सचिव ने छात्राओं को जागरूक किया
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राबाइं कॉलेज मूनाकोट में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने छात

प्रकाश, पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राबाइं कॉलेज मूनाकोट में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने छात्राओं को विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के बारे में जानकारी दी। कहा इस दिवस का उद्देश्य मानव तस्करी के खिलाफ लोगों को सचेत करना है। उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 या 1098 पर देने कहा। बाद में उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।


