अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जागरूकता शिविर

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद के साबलपुर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें कानूनी सहायता के विकल्पों के बारे में भी बताया गया।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जागरूकता शिविर

धनबाद। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर साबलपुर स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार, सुरक्षा, सम्मान व गरिमापूर्ण जीवन से संबंधित कानूनी प्रावधान की जानकारी दी गई। वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता, उनके भरण-पोषण के अधिकार तथा किसी प्रकार के शोषण अथवा उपेक्षा की स्थिति में उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि जरूरत पड़ने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता ले सकते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जागरूकता शिविर