राष्ट्रपति-सीएम से सम्मानित शिक्षिका ने भी दिया प्रत्यावेदन
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज की आशिया फारूकी, जिन्होंने 2023 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार जीता, यूपीटीईटी की ओएमआर भरने में गलती की। उनका रोल नंबर सही था, लेकिन गोले में एक अंक में गड़बड़ी के कारण उनका परिणाम रिजेक्ट हो गया। आशिया तनाव में हैं, जबकि उन्होंने नवाचार और शिक्षा में कई पुरस्कार जीते हैं।
राष्ट्रपति-सीएम से सम्मानित शिक्षिका ने भी दिया प्रत्यावेदन
प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और नवाचार के लिए 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापिका आशिया फारूकी भी यूपीटीईटी की ओएमआर भरने में हुई गलती के लिए प्रत्यावेदन देने बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहुंचीं थीं। आशिया फारूकी ने ओएमआर पर रोल नंबर शब्दों में तो सही लिखा था लेकिन गोला भरने में एक अंक में गड़बड़ी हो गई थी। इससे उनका परिणाम रिजेक्ट हो गया था। नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान पाने के अलावा कई पुरस्कार जीतने वाली आशिया यूपीटीईटी का परिणाम रिजेक्ट होने के कारण तनाव में दिख रही थीं।


