डीएवी कथारा के राज्यस्तरीय विजेता खिलाड़ियों का सम्मान
डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में गुरुवार को आयोजित प्रार्थना सभा में राज्यस्तरीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व

एवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में गुरुवार को आयोजित प्रार्थना सभा में राज्यस्तरीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कथारा जीएम ऑपरेशन विनोद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता कृष्ण मुरारी और कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वॉलीबॉल के बालक वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 की तीनों टीमों ने झारखंड में विजेता का खिताब हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। वहीं अंडर-19 बालिका टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं एथलेटिक्स में सिया कुमारी ने लॉन्ग जंप व ट्रिपल जंप में स्वर्ण तथा प्राण्या कीर्ति ने हाई जंप में रजत पदक हासिल किया।
दोनों राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए शारीरिक शिक्षकों शिव प्रकाश सिंह, राहुल कुमार और ओंकार मिश्रा के प्रयासों की सराहना की।


